शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 140 करोड रुपए होंगे खर्च, सुधरेगी व्यवस्था, आमजन को मिलेगा लाभ

MP Shivraj Government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार(MP Government)  द्वारा एक बड़ी तैयारी की जा रही है। दरअसल प्रदेश व्यापी अभियान चलाकर प्रदेश के अस्पतालों (Hospital) की सेहत सुधारी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग (Health department)  द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। माना जा रहा है कि 3 महीना तक मिशन मोड (Mission Mode) में काम करने के बाद दिवाली तक प्रदेश के शासकीय अस्पतालों की स्थिति में बेहतरीन सुधार देखने को मिलेगा। राजधानी भीपाल में 21 जुलाई को सीएम शिवराज (CM Shivraj) भोपाल से मिशन सेहत (Mission sehat) की शुरुआत करेंगे।

दरअसल शासकीय अस्पतालों की बिल्डिंग, खराब उपकरण फटे पुराने गद्दे सहित कंडम मशीनों की बदली की जाएगी। इसके अलावा सेहत के तहत मध्य प्रदेश के जिला अस्पताल सिविल हॉस्पिटल सहित अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी की है। सीटी स्कैन मशीन, कंप्यूटर एक्सरे, सोनोग्राफी मशीन अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाएगी।

मामले में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी का कहना है कि हमारी कोशिश है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को अच्छे वातावरण में उपचार उपलब्ध हो। इसके लिए मशीन, दवाओं और जांचों की व्यवस्था करने के लिए मिशन सेहत की शुरुआत की जा रही है। 21 जुलाई को सीएम शिवराज इस मिशन को लॉन्च करेंगे। वही दिवाली तक इस कार्य को पूरा करने की अवधि निर्धारित की गई है।

मिशन सेहत के तहत हर जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में नो वेटिंग पीरियड को लागू किया जाएगा और 5-5 डायलिसिस मशीन लगाई जाएगी। मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा ना होना होना पड़े, इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक से क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा।

Read More : PM Modi ने “बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे” किया जनता को समर्पित, “रेवड़ी कल्चर” को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

इसके अलावा ओपीडी में बीएमआई मापने के लिए मशीन तैयार की जाएगी। अस्पताल में खून की कमी ना हो, इसके लिए हाई क्वालिटी ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगाने पर विचार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो 52 जिला अस्पताल, 119 सिविल अस्पताल सहित 356 सीएचसी और 1266 पीएचसी सहित 10,000 से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिसके सुधार के लिए 140 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश के अस्पतालों के भवनों में दो प्रकार से कार्य कराए जाएंगे। छोटी मोटी मरम्मत के लिए अस्पताल के इंचार्ज डॉ को निश्चित बजट पेश किया जाएगा। साथ ही लोकल लेवल पर अस्पताल व्यवस्था सुधारने के लिए डॉक्टर को किया फ्रीहैंड सौंपा जाएगा जबकि बड़े सुधार के लिए जिले से टेंडर जारी किए जाएंगे।

वहीं मध्य प्रदेश के खंडवा, दतिया, विदिशा सहित मंडला शाजापुर के जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में सिटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी जबकि सभी जिला अस्पतालों के 19 सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन लगाए जाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा 41 जिला अस्पताल में डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे मशीनें उपलब्ध कराई जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews