शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, हाउसिंग बोर्ड को सौंपा जिम्मा, 13 जिलों को मिलेगा लाभ

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल 2022 में प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) ने बड़ा फैसला लिया है। शिवराज सरकार ने हाउसिंग बोर्ड को बडी जिम्मेदारी सौंपी है, इसके तहत बोर्ड 455 करोड़ की लागत के आयुष मिशन के लिए 13 जिलों में निर्माण कार्य करेगा।इसके तहत हर जिले के लिए 35 लाख रुपए प्रति विंग स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा ग्वालियर स्थित फॉर्मेसी कॉलेज के लिये 94 लाख 94 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़े.. MP College: ऑनलाइन मोड हो सकती है कॉलेज की परीक्षाएं, गृह मंत्री ने दिए संकेत

म.प्र. हाउसिंग बोर्ड एवं अधोसंरचना मंडल के आयुक्त भरत यादव ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में आयुष विभाग  (ayush department mp)  ने पंचकर्म चिकित्सा केन्द्रों के निर्माण कार्य का दायित्व मप्र हाउसिंग बोर्ड को सौपा गया है। 35 लाख रुपये प्रति विंग के मान से निर्माण के लिये स्वीकृत किये गये हैं। इस प्रकार 13 जिलों में 455 करोड़ की राशि निर्माण कार्य पर व्यय की जायेगी। इन 13 जिलों में भिण्ड, अलीराजपुर, आगर-मालवा, रीवा, अनूपपुर, बैतूल, भोपाल, धार, बुरहानपुर, मुरैना, उज्जैन, सिंगरौली एवं खण्डवा जिलों में निर्माण कार्य किये जायेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में शीतलहर-घने कोहरे का अलर्ट, कोल्ड डे की चेतावनी

आयुक्त भरत यादव ने बताया कि इसके अलावा ग्वालियर स्थित फॉर्मेसी कॉलेज के लिये 94 लाख 94 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। म.प्र. हाउसिंग बोर्ड (MP Housing Board) द्वारा विगत समय से मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट भवन निर्माण की श्रंखला प्रारंभ की गई है। ग्वालियर के सूर्य नगर में निर्मित आवासीय योजना के अंतर्गत 13,417 करोड़ की लागत से 191 आवासों का निर्माण किया है। इनमें भवन का मूल्य अधिकतम 25 लाख 83 हजार रुपये है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews