शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- मप्र में रोजगार के बढ़ाए जाएँगे अवसर

सीएम शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रोजगार (Employment 2021) को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में जल्द रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएँगे। सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश में 22 हजार 670 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जो रुक गई थी, उसे पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: वातावरण में नमी बरकरार, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  ने कहा कि बीते महिनों में सबसे ज्यादा रोजगार प्रभावित हुआ है, हालांकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स, कर्मकार मंडल के श्रमिकों, किसानों के खाते में सहायता राशि डाली गई है। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) रोजगार के अधिक से अधिक अवसर बढ़ाने का प्रयास कर रही है। स्व-रोजगार योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत छोटे व्यवसायियों को बिना ब्याज का 10 हज़ार रुपए का ऋण सरकार अपनी गारंटी पर उपलब्ध कराती रहेगी।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह का बयान- 30 सितम्बर तक पूरा होगा ये काम, हर हफ्ते करेंगे बैठक

बता दे कि स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) अन्तर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment 2021) )के शेष दस्तावेज सत्यापन कार्य आज 7 जून 2021 से प्रारम्भ हो गया है। लोक शिक्षण आयुक्त ने प्रदेश के समस्त लोक शिक्षण संयुक्त संचालक एवं जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, यदि दस्तावेज सत्यापन अधिकारी के नाम में कोई परिवर्तन है तो नवीन सत्यापन अधिकारी का नाम, पदनाम, मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आईडी की जानकारी तत्काल ई-मेल specialcelldpi/gmail.com पर उपलब्ध करायें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews