अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं BJP सीएम! चर्चाओं का बाजार गर्म, सामने आया बड़ा बयान

डिप्टी सीएम

कर्नाटक,  डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड (uttrakhand) में मुख्यमंत्री ((chiefminister) के बदलाव के बाद मोदी सरकार ने अपनी कैबिनेट (modi cabinet expansion) का विस्तार किया था। इस दौरान लग रहा था कि BJP में अब सब कुछ सही चल रहा है लेकिन एक बार फिर से कर्नाटक (karnataka) में सत्ता परिवर्तन की हवा नजर आ रही है। दरअसल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करने पहुंचे थे। जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि सीएम येदुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस्तीफे के पीछे उनकी बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है। हालांकि इस बात में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

वही जब मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह किसी परियोजना के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे थे। आज इसी सिलसिले में वह बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda) सहित गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) और राजनाथ सिंह (rajnath singh) से भी मुलाकात करेंगे। इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए भी येदुरप्पा ने कहा कि मैं कर्नाटक मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा क्यों देने लगा। ये सच नहीं है।

Read More: VIDEO : Suicide से पहले युवक ने सीएम शिवराज से क्या कहा! Salute कर लगा ली फांसी

हालांकि CM येदुरप्पा इस्तीफे की खबर को भले ही नकार रहे हो लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी आलाकमान उनकी सेहत और बढ़ती उम्र को देखते हुए उनसे इस्तीफा चाहती है। तड़के सुबह चर्चा यह भी थी कि येदुरप्पा ने इस्तीफे की पेशकश की है। एक-दो दिन में कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन को लेकर बड़ी खबर सामने आ सकती है। इतना ही नहीं चर्चा इस बात की है कि येदुरप्पा केंद्रीय कैबिनेट में अपने बेटे के लिए पद चाहते हैं।

इससे पहले कर्नाटक में कई कैबिनेट मंत्रियों द्वारा येदुरप्पा को सीएम पद से हटाने की मांग तेज हो गई थी। बीजेपी के ही कुछ बाकी नेता लगातार मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते आ रहे हैं। जिस वजह से पार्टी को किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यदि येदुरप्पा अपने इस्तीफे की अटकलों पर मोहर लगाते हैं तो कर्नाटक में नया मुख्यमंत्री कौन होगा?  इसकी भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल तो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी या बीएल संतोष के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। जोशी जहां उत्तर कर्नाटक से सांसद हैं। वही बीएल संतोष को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews