BJP के तकरार वाली ट्वीट को भाजपा दिग्गज का समर्थन, सियासी उथल पुथल के बीच कांग्रेस का तंज

BJP के तकरार वाली ट्वीट को भाजपा दिग्गज का समर्थन, सियासी उथल पुथल के बीच कांग्रेस का तंज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में इन दिनों सियासी रूप बदले-बदले से नजर आ रहे। प्रदेश बीजेपी (BJP MP) की कई गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दे रही है। वहीं प्रदेश के विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा लगातार BJP में अंतर्कलह और अंदरूनी विवाद की बात कही जा रही है। जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा किया गया एक ट्वीट (Tweet)  अब चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल पिछले दिनों हुई कैबिनेट की मीटिंग (Cabinet meeting) में किसी बात को लेकर नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) और सचिव के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसके बाद बिना कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग किए नरोत्तम मिश्रा मीटिंग छोड़ कर चले गए थे। मीडिया में यह खबर पहुंचते ही कांग्रेस (congress) ने मामले में चुटकी लेनी शुरू की।

एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “सीएम पद के लिए किसी भी हद तक गुजरने वाले नरोत्तम मिश्रा को कैबिनेट मीटिंग में भारी बेज्जती का सामना करना पड़ा, सीएम शिवराज (CM Shivraj) द्वारा दावेदार हटाने का काम शुरू किया जा चुका है”।कांग्रेस के इस ट्वीट को बीजेपी विधायक के लाइक मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

Read More: 2 बैंकों के लिए बुरा रहा आज का दिन, एक में लगी आग, एक कर्मचारी ने लगाई फांसी

दरअसल बीजेपी विधायक राजेंद्र शुक्ला (rajendra shukla) ने इस ट्वीट को लाइक कर कांग्रेस को मौका दे दिया। इस मामले में कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जफर (sayyed jafar) ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि बीजेपी विधायक को कांग्रेस पसंद आ रही है। बीजेपी की लड़ाई अब खुलकर सामने आ रही है। लड़ाई उजागर करने वाली ट्वीट को बीजेपी विधायक ने लाइक किया है। ऐसा लग रहा है जैसे टीम शिवराज द्वारा नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी में दिग्गजों की मीटिंग जारी थी। जिसमें बीजेपी के प्रमुख और दिग्गज नेता लगातार एक दूसरे के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच देर रात बीजेपी ने अपने कार्यसमिति की भी घोषणा की है। वही नरोत्तम मिश्रा द्वारा कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बदलने को लेकर सफाई दी जा चुकी है। नरोत्तम मिश्रा कई बार सीएम पद पर चल रहे विवाद को लेकर कह चुके हैं कि शिवराज ही सीएम है और वही सीएम रहेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
BJP के तकरार वाली ट्वीट को भाजपा दिग्गज का समर्थन, सियासी उथल पुथल के बीच कांग्रेस का तंज - MP Breaking News