Lok Sabha Election 2024: BJP ने MP की शेष 5 सीटें घोषित की, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के सामने होंगे विवेक बंटी साहू, इंदौर से शंकर लालवानी को फिर मौका

mp by election

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की शेष 5 सीटों पर आज प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है , भाजपा ने पिछली सूची  में मध्य प्रदेश के 24 उम्मीदवारों की घोषणा की थी अब पांच और उम्मीदवार घोषित कर सभी 29 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है उधर कांग्रेस में अभी मध्य प्रदेश से 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है।

छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के सामने BJP ने विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा  

लोकसभा चुनावों की तेज होती हलचल के बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की बाकी बची पांच सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, इस सूची में पार्टी ने बालाघाट डॉ भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, उज्जैन (एससी ) से एल फिरोजिया, धार (एसटी ) से सावित्री ठाकुर और इंदौर लोकसभा सीट से शंकर लालवानी  को फिर से मैदान में उतारा है।

BJP ने घोषित किये सभी 29 प्रत्याशी, कांग्रेस के अभी 10 घोषित 

इन पांच उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी, यानि पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में आ चुकी है, उधर कांग्रेस ने कल बुधवार को घोषित सूची में मध्य प्रदेश के 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस जल्दी ही शेष बचे उम्मीदवारों की घोषणा भी कर देगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews