CBSE Board Exam 2023 : वायरल हुई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट, सीबीएसई ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, जानें अपडेट

cbse board exam 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई (CBSE Board Exam) का 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया। बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट (CBSE Dates sheet) जल्दी जारी होने की उम्मीद है। वही छात्र बेसब्री से डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। इसीलिए सीबीएसई कक्षा बारहवीं के टाइम टेबल व्हाट्सएप पर वायरल किए गए हैं। हालांकि सीबीएसई ने डेट शीट पर स्पष्टीकरण दे दिया है।

सीबीएसई ने बीते कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेटशीट जारी नहीं किए। सीबीएसई के अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। आधिकारिक पुष्टि में कहा गया है कि व्हाट्सएप पर प्रसारित की जा रही डेट शीट फर्जी है और यह बिल्कुल भी आधिकारिक नहीं है।

Read More : Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जियों का दाम, देखें 12 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। सय्यम भारद्वाज ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि डेट शीट पूरी तरह से फर्जी है और इसके लिए सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। सीबीएसई अधिकारी रमा शर्मा के मुताबिक अभी तक डेट शीट जारी नहीं की गई है। इसके जारी करने की संभावित तारीखों पर भी संशय बरकरार है। हालांकि डेट शीट दिसंबर महीने तक जारी की जा सकती है।

बता दे कि सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी। फर्जी डेट शीट के मुताबिक सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी। दो पारियों में आयोजित होने वाली परीक्षा 9 अप्रैल तक चलने की बात कही गई है। हालांकि यह डेट शीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

वही कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक जानकारी के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल साइट पर बनी रहे और व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाले किसी भी वायरल दस्तावेज से सतर्क रहें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews