CM मोहन यादव ने श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए बनाए लड्डू, निर्माण इकाई का किया अवलोकन

cm yadav

Ujjain: भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। जिसको लेकर जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। देशभर के हर गली, मोहल्ले और शहर में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए 5 लाख लड्डू बनाने का ऐलान किया था।

आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की चिंतामणि जवासिया स्थित श्री महाकालेश्वर भगवान की भोग लड्डू निर्माण इकाई पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने लड्डू बनाने के लिए महाकाल मंदिर समिति के सदस्यों के साथ हाथ बंटाया। उन्होंने अपने हाथों से न सिर्फ लड्डू बनाए बल्कि पैकेट भी पैक किए। आपको बता दें, लड्डुओं को बनाने के लिए बेसन, ड्राई फ्रूट और शुद्ध घी का इस्तेमाल किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लड्डू बनाने के दौरान लड्डू बना रहे कारीगरों से बातचीत भी की। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को लड्डू प्रसाद के संबंध में जानकारी दी। आपको बता दें, अयोध्या भेजने के लिए 5 लाख लड्डू बनाए जाने वाले हैं, अब तक 4 लाख लड्डू बन चुके हैं। अब मात्र 1 लाख लड्डू बनाने का कार्य बचा हुआ है। CM मोहन यादव ने बताया कि इन लड्डुओं को बनाने का काम 12 जनवरी से शुरू हो गया था, 17 या 18 जनवरी को लड्डू का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी 2024 तक हर हाल में बाबा महाकाल के लड्डू का यह प्रसाद अयोध्या पहुंचाया जाएगा। इस वक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस प्रयास की पूरे देश में सराहना हो रही है। लोग उनके इस प्रयास को एक सकारात्मक पहल बता रहे हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews