सीएम शिवराज आज देंगे बड़ा तोहफा, 66 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ, होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

Shivraj singh chouhan

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP SCHOOL. मध्य प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की शिवराज सरकार 66 लाख छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को शाम 6 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के 65 लाख 94 हजार 383 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क मूंग वितरण का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया सार्थक कदम

प्रमुख सचिव खाद्य  फैज अहमद किदवई ने बताया कि नि:शुल्क मूंग वितरण से प्रदेश के 40 लाख 80 हजार 906 छात्र-छात्राएँ और माध्यमिक शाला के 25 लाख 13 हजार 477 छात्र-छात्राएँ लाभान्वित होंगे। इसमें प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं को 10 किलो के मान से 40 हजार 809 मीट्रिक टन एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को 15 किलो के मान से 37 हजार 702 मीट्रिक टन नि:शुल्क मूंग का वितरण किया जाएगा।

ए नॉन वूवन कैरी बैग में होगा वितरण

प्राथमिक शाला के बच्चों को पिस्ता रंग के बैग में और माध्यमिक शाला के बच्चों को पीच कलर के बैग में मूंग प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत पात्र परिवार के छात्र-छात्राओं को पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन के द्वारा मूंग का वितरण किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews