कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी किया ब्लैक पेपर, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले ‘जनता को सरकार की विफलताओं के बारे में बताना चाहते हैं’

Congress released Black Paper

Congress released  black paper against Modi government : कांग्रेस ने आज केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘हम आज सरकार के खिलाफ ‘Black Paper’ निकाल रहे हैं। PM मोदी जब भी संसद में अपनी बात रखते हैं तो अपनी असफलताओं को छिपाते हैं। वहीं, जब हम सरकार की असफलताओं के बारे में बोलते हैं, तब उसे महत्व नहीं दिया जाता है। इसलिए हम Black Paper निकालकर जनता को सरकार की विफलताओं के बारे में बताना चाहते हैं।’ वहीं आज संसद के बजट सत्र में मोदी सरकार अपनी दस साल की परफॉर्मेंस को लेकर श्वेत पत्र ला सकती है।

बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लेकर आई ब्लैक पेपर

नई दिल्ली में कांग्रेस ने मोदी सरकार के 10 साल में युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों पर हुए अन्याय से जुड़ा ‘Black Paper’ जारी किया। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, लेकिन मोदी सरकार इसकी बात कभी नहीं करती। वे हमेशा 10 साल की तुलना करते हैं, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की उपलब्धियों के बारे में कभी नहीं बताते। यहां तक कि जिस राज्य में BJP की सरकार नहीं है, केंद्र सरकार वहां मनरेगा का पैसा भी नहीं देती, फिर बाद में कहती है कि पैसा तो रिलीज हुआ, लेकिन वो खर्च नहीं किया गया।’ उन्होने कहा कि आज सरकार क्या कर रही है इस बात का महत्व है। आज महंगाई को कम करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं ये बात महत्वपूर्ण है, लेकिन बीजेपी हमेशा ये सवाल करती रही है कि आज़ादी के पहले क्या स्थिति थी। जवाहरलाल नेहरू ने, इंदिरा गांधी ने, राजीव गांधी ने क्या किया। वो कांग्रेस को गालियां देती है लेकिन महंगाई की प्रमुख समस्या का निराकरण करने के लिए उन्होने क्या कदम उठाया?

मल्लिकार्जुन खड़के ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘मोदी गारंटी’ का क्या हुआ। वो पिछले वादें नहीं पूरे कर पाए हैं और अब जनता के सामने नई गारंटियां पेश कर रहे हैं। वहीं सामाजिक न्याय का मुद्दा उठाते हुए उन्होने कहा कि बीजेपी दावा करती है कि उन्होने आदिवासी समाज से राष्टपति बनाए लेकिन सिर्फ यहीं इस बात का पैमाना नहीं हो सकता है। लेकिन हर चीज में समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग है, एससी एसटी ओबीसी को भागादारी मिलनी चाहिए। रोजगार को लेकर खड़गे ने कहा कि आज की तारीख में नौजवानों के सामने ये सबसे बड़ी समस्या है लेकिन सरकार इसे हल करने की ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। वो बड़े बड़े कार्पोरेट सेक्टर को हजारों करोड़ का लोन देते हैं लेकिन युवाओं के लिए ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए जाते हैं। उन्होने कहा कि अच्छी भाषा में लुभावनी बातें बोलकर न तो देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, न महंगाई कम होगी न ही रोजगार मिलेगा।

उन्होने कहा कि आज लोकतंत्र को खतरा है। उन्होने आरोप लगाया कि बीजेपी डेमोक्रेसी को खत्म करने के लिए काम कर रही है और लोगों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बीजेपी कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन हम किसी हाल में पीछे वहीं हटेंगे। हम चाहते हैं कि जनता की भलाई के लिए काम हो, लेकिन वो काम नहीं हो रहा है इसलिए हम ये ब्लैक पेपर लेकर आए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews