Education Loan : एजुकेशन लोन से आसान होगी क्वालिटी शिक्षा की राह, सस्ते ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहें यह बैंक, जानें नियम और फीचर्स

Education Loan : एजुकेशन लोन से आसान होगी क्वालिटी शिक्षा की राह, सस्ते ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहें यह बैंक, जानें नियम और फीचर्स

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। पिछले कुछ सालों में उच्च शिक्षा (high education) के महत्व को देखते हुए लगातार उच्च शिक्षा की और छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। बात देश की हो या विदेश में अच्छी शिक्षा की तेजी से छात्रों की संख्या अच्छी शिक्षा हासिल करने की तरफ बढ़ती जा रही है। वहीं अच्छी शिक्षा हासिल करना भी लगातार महंगा होता जा रहा है। देश सहित विदेश के बड़े संस्थानों में क्वालिटी एजुकेशन के लिए लगातार फीस में वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करवाने में एजुकेशन लोन (Education Loan) एक बेहतरीन सहारा साबित हो रहे हैं। कई बैंकों द्वारा बेहद कम ब्याज दर पर एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

साधारण परिवार के आम छात्र को विदेशों में पढ़ाई करने के लिए पैसे की व्यवस्था में एजुकेशन लोन मददगार साबित हो रहे हैं। आइए जानते हैं बैंक से एजुकेशन लोन को लेकर छात्रों के सपने को पूरा करने में आखिर किन बैंकों की भूमिका सबसे अधिक है और सबसे कम ब्याज दर पर आसानी से कौन से बैंक द्वारा एजुकेशन लोन उपलब्ध करा रहे हैं :-

एजुकेशन लोन को खासकर छात्रों के लिए ही तैयार किया गया है। इस लोन के जरिए छात्रों को अच्छी और क्वालिटी शिक्षा का लाभ उपलब्ध करने में मदद मिलते हैं। इसके लिए कई बैंक और फाइनेंसियल संस्था छात्रों को लोन उपलब्ध कराती है। एजुकेशन लोन में इनकम टैक्स बेनिफिट का लाभ छात्रों को मिलता है। इसके साथ ही कई ऐसे कोर्स को भी एजुकेशन लोन में शामिल किया गया है। जिसमें बिना गारंटी छात्रों को लोन उपलब्ध कराए जाते हैं।

Read More :Gandhi Jayanti 2022: महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलाने में महात्मा गांधी की रही है महत्वपूर्ण भूमिका, पढ़ें ये रोचक तथ्यें

दस्तावेजों की आवश्यकता

एजुकेशन लोन के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। उसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम और पासिंग सर्टिफिकेट के अलावा कॉलेज और विश्वविद्यालय के ऐडमिशन लेटर फीस स्ट्रक्चर एप्लीकेंट और को एप्लिकेंट के केवाईसी डॉक्यूमेंट आवश्यक है।

फायदे

वही पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को कुछ मामले में 100 फीसद फाइनेंस इन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा सोर्स और लैपटॉप जैसे जरूरी स्टडी मटेरियल के खर्च भी एजुकेशन लोन में कवर किए जाते हैं। इतना ही नहीं लोन को जनता के लिए फ्लैक्सिबल बनाने के लिए रीपेमेंट के बेहद आसान ऑप्शन छात्रों को उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही कोर्स के पूरे होने के 12 साल तक छात्र लोन रीपेमेंट में सक्षम हो सकते।

देश और विदेशी शिक्षा हासिल करने के लिए छात्रों को लोन उपलब्ध कराने की अमाउंट उनके पढ़ाई के क्षेत्र पर निर्भर करता है। हालांकि छात्रों को एक लाख से लेकर एक करोड़ तक के लोन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। कई भारतीय बैंक, छात्रों को भारत में पढ़ाई करने के लिए 50 लाख रुपए तक और विदेशों में पढ़ाई कराने के लिए एक करोड़ तक के लोन प्रोवाइड करवाते हैं।

कॉलेटरल की मांग

इतना ही नहीं कुछ मामले में बैंक द्वारा इनकम प्रूफ की मांग भी की जाती है। एजुकेशन लोन लेने के लिए कई बैंक चार लाख से कम लोन पर कॉलेटरल की मांग नहीं करते हैं। वहीं चार लाख से 7.5 लाख रुपए की राशि के लिए बैंक द्वारा थर्ड पार्टी कैलेंडर की जरूरत होती है। सात लाख से अधिक लोन पर कॉलेटरल पूरी तरह से आवश्यक हो जाता है। विदेशी शिक्षा के लिए लोन लेने की स्थिति में इंश्योरेंस बेहद आवश्यक हो जाते हैं।

बैंक के एजुकेशन लोन की दर

IDBI Bank

फिलहाल की बात करें तो आईडीबीआई बैंक द्वारा सबसे सस्ता एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्राइवेट बैंक द्वारा 6.75% पर एजुकेशन लोन छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकतम 20 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन आईडीबीआई बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए माई के तौर पर आपको 29942 रुपए चुकाने होंगे।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सस्ता एजुकेशन लोन देने के मामले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अभी दूसरे स्थान पर है। 20 लाख रुपए तक की एजुकेशन लोन पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 6.85 फीसद ब्याज वसूली जाती है। 7 साल की अवधि के दौरान ईएमआई के तौर पर छात्रों को 30039 रुपए का भुगतान करना होगा।

इंडियन और यूनियन बैंक

इंडियन और यूनियन बैंक द्वारा भी सस्ता एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाता है। इंडियन बैंक 20 लाख रुपए तक के लोन पर 6.9% की दर से ब्याज लेती है। 7 साल की लोन की अवधि के लिए छात्रों को 30088 रुपए का भुगतान करना होगा। वही यूनियन बैंक से 20 लाख रुपए के एजुकेशन लोन लेने पर ब्याज दर 7% हो जाते हैं। वही ईएमआई के तौर पर छात्रों को 30185 रुपए का भुगतान करना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI-PNM Loan

जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 20 लाख रुपए तक की एजुकेशन लोन पर 7.15% की दर से ब्याज लगाया जाता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 20 लाख रुपए एजुकेशन लोन 7.25% की दर से ब्याज वसूला जाता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews