कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय में वृद्धि, इन्हें मिलेगा लाभ, अब खाते में आएंगे 13000

employees news

Employees Honorarium Hike :   राजस्थान के रोडवेज के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान रोडवेज ने अनुबंध पर लिए जाने वाले बस सारथी के मानदेय में वृद्धि की है। रोडवेज ने बस सारथी के मानदेय में 3000 की वृद्धि की है। अब रोडवेज में बस सारथी को 13 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

अब मिलेंगे 13000

दरअसल, वर्तमान में झुंझुनूं डिपो में कंडक्टर के 160 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 128 कंडक्टर ही काम करते हैं। वही राजस्थान रोडवेज में नई भर्ती नहीं होने के कारण कंडक्टरों की कमी हो रही है, ऐसे में कंडक्टर के लिए बस सारथी को ठेके पर लिया जाता है। इसके लिए सारथी को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है, लेकिन सारथी ने इसे बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद रोडवेज ने कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने का फैसला किया है।

नए पद भरने के लिए प्रस्ताव भेजा

रोडवेज ने अब इसे बढ़ाकर 13 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है। झुंझुनूं डिपो के मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार गढ़वाल का कहना है कि लंबी रूट की बसों में दो से तीन कंडक्टरों की जरूरत होती है। एक बार लंबे रूट पर जाने के बाद अगले दिन छुट्टी रहती है। इस कारण कंडक्टरों की कमी है। कंडक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए बस सारथी लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है, इसे मंजूरी मिलते ही लागू किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews