School News : छात्रों के लिए गुड न्यूज, शीतकालीन अवकाश घोषित, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

winter vacation

School Winter Vacation 2023 : स्कूल के छात्रों के लिए खुशखबरी है। अलग अलग राज्यों में मौसम के हिसाब से विंटर हॉलिडे घोषित करना शुरू कर दिया है। राजस्थान सरकार ने सर्दियों में 12 दिन स्कूल बंद करने की घोषणा की है। इसके तहत 5 जनवरी 2023 तक स्कूलों में अवकाश चलेगा और स्कूल बंद रहेंगे।खास बात ये है कि इस बार राजस्थान बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश के दिनों की संख्या बढ़ाकर गर्मी की छुट्टियों की संख्या घटा दी है।

वही यूपी के अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर शीतलहर और कोहरे को देखते हुए जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को 27 व 28 दिसंबर को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत बेसिक शिक्षा परिषद, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी, अन्य सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे।

बोर्ड परीक्षाएं जारी रहेंगी

इसके अलावा मेरठ में 27 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2023 तक स्कूल बंद रहेंगे। DM ने निर्देश दिया है कि 10वीं, 12वीं प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम चलते रहेंगे, वही 8वीं से ऊपर की कक्षाएं (क्लास 9 से लेकर 12वीं तक) दिन के 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। वही डीए द्वारा बदायूं और बिजनौर में 28 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए है। ये निर्देश राज्य के सभी सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल, यूपी बोर्ड के स्कूल समेत हर हिंदी और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर लागू होगा।

कॉलेजों में भी विंटर वेकेशन

वही बागपत में आज 27 दिसंबर से 14 जनवरी तक के अवकाश का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों के अलावा यूपी की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने भी अपने कैंपस और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में सर्दी की छुट्टी (Winter Vacation) की घोषणा कर दी है।रुहेलखंड यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों में 30 दिसंबर 2022 से लेकर 7 जनवरी 2023 तक विंटर वैकेशन रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews