सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें 6 फरवरी का लेटेस्ट रेट

gold silver price Today

gold silver Latest Rate

Gold Silver Price Today 6 February 2024 : फरवरी महीने में परिवार में कोई फंक्शन या शादी है या फिर त्यौहार से पहले सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज 6 फरवरी का ताजा भाव चेक कर लें ।आज मंगलवार को सोने चांदी की कीमतों में फिर बदलाव आ गया है। सोने में 220 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है, वही चांदी के दाम भी 700 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।

आज मंगलवार का ताजा भाव

आज मंगलवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 6 फरवरी को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 57, 900 , 24 कैरेट के दाम 63,150 और 18 ग्राम 47370 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 74500 रुपए चल रहा है।नई कीमतों के बाद सोने का भाव 63000 और चांदी के दाम 74000 के पार पहुंच गए है।

जानिए बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव

आज मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 57, 800/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 57, 950/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 57,750/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

जानिए बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 63,100 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 63, 150/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 63,000/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 63,600/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

जानिए 1 किलो चांदी का ताजा भाव

आज मंगलवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 74500/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 76,000/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 74,500 रुपए चल रही है।

जानें सोने की शुद्धता के बारें में खास बातें

  1. ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  2. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  3. आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  4. 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  5. 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews