
IAS Promotion and Posting 2022 : राज्य में आईएएस आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बीच एक बार फिर से IAS अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। 8 आईएएस अधिकारियों को चीफ सेक्रेट्री वेतनमान पर पदोन्नति देते हुए इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के तहत तमिलनाडु में एडीशनल चीफ सेक्रेट्री के 8 नए पद सृजित किए गए हैं। वहीं 1992 बैच के आईएएस अधिकारियों को चीफ सेक्रेट्री ग्रेड पर पदोन्नति देते हुए उन्हें एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के रूप में नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
इन्हें मिली नवीन पदस्थापना
IAS जे. राधाकृष्णन को अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदोन्नति दी गई है।
इनके अलावा IAS मंगतराम शर्मा को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है।
IAS प्रदीप यादव को राजमार्ग और लघु बंदरगाह विभाग में पदस्थापना सौंपी गई है।
IAS के गोपाल को परिवहन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में पदोन्नति दी गई है।
IAS कुमार जयंत को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थापना दी गई है।
IAS राजेश लाखोनी को तांगेडको का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
IAS नीरज मित्तल को सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग में पदस्थापना सौंपी गई है।
इसके अलावा राजेंद्र कुमार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में प्रतिनियुक्ति पर पदोन्नति दी गई है।
यहां देखें लिस्ट

