
IAS Transfer 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच फिर से आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश जारी
सामान्य प्रशासन विभाग बिहार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत आईएएस कुमार निशांत विवेक, विशेष कार्य पदाधिकारी, ऊर्जा विभाग, बिहार पटना को नई पदस्थापना देखते हुए उन्हें अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी ,कहलगांव भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
दिशा निर्देश जारी
आदेश में कहा गया है कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 20 के अंतर्गत संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 का प्रयोग संबंधित जिला में करने की शक्ति प्रदान की गई है।
यहां देखें लिस्ट
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”442009″ /]
