IMD Alert : 29 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, 11 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, बर्फबारी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

imd weather

IMD Alert Today  : 30 मार्च को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर देश का मौसम बदलने के संकेत है। आईएमडी के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 30 मार्च तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा, जिससे पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल और देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार है। वही उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 29 मार्च की रात से ही गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा से गुजरते हुए झारखंड तक एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 29 मार्च तक देश भर में मौसम की स्थिति शुष्क रहेगी, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश हो सकती है । 29 मार्च तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।वही अरुणातल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों में अब भी बारिश समेत बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।

जानिए अपने राज्यों का हाल

  1. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 29 मार्च तक बादल छाए रहने के आसार है। हवा सामान्य गति से चलेंगी, सोमवार से अधिकतर जिलों में तापमान में भी 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। 30 मार्च के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, 30-31 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ होने की संभावना हैं, जिसके कारण 31 मार्च को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 31 मार्च और 1 अप्रैल को छिटपुट बारिश होने का अनुमान हैं। इस सप्ताह के अंत तक गर्मी का असर तेज हो सकता है, इसके अलावा कुछ जगहों पर लू भी चलने की संभावना है।
  2. 29-30 मार्च से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम के बदलने के आसार है।इस दौरान ग्वालियर-चंबल समेत रीवा, जबलपुर, उज्जैन संभाग के कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 29 मार्च को उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बैतूल और बालाघाट में तो 30 मार्च को आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और राजगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।
  3. दिल्ली में आज 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 28 मार्च को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 दर्ज किया जा सकता है। सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा। नई दिल्ली के इलाकों में 30 और 31 मार्च को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।30 से 31 मार्च को बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट होगी।
  4. छत्‍तीसगढ़ में ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति कर्नाटक से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक स्थित है। इसके प्रभाव से 27 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
  5. राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 29-30 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता , जिसके प्रभाव से 29 मार्च को जोधपुर और बीकानेर के इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में मौसम के बदलने का अनुमान है। 29 मार्च को बीकानेर, चूरू,हनुमानगढ़,जैसलमेर, नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के भी आसार है । 30 मार्च कोजोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में एक बार फिर से मध्यम से तेज़ आंधी-बारिश, अचानक 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
  6. बिहार में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार के कई जिलों में आज सोमवार को बिजली गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट आएगी, सतही हवाएं चलने का भी अनुमान है।आज भी पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, गुरुवार से मौसम सामान्य होने लगेगा।
  7. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) और गरज के साथ आज बारिश होने की संभावना है।वही झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है।
  8. दक्षिण भारत के 29 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews