मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: अब हवाई यात्रा से भी तीर्थ दर्शन कर सकेंगे बुजुर्ग, नए साल से मिलेगा लाभ

cm shivraj singh

Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana : बुजुर्गों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Chief Minister Teerth Darshan Scheme) पर बड़ा अपडेट सामने आया है। नए साल 2023 से बुजुर्ग रेल और बस के बाद अब हवाई यात्रा से तीर्थों के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया है।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब बस और रेल यात्रा के बाद हवाई यात्रा के द्वारा भी बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएंगी।इसके तहत नए वर्ष में पहवाई तीर्थ दर्शन यात्राएं प्रारंभ होंगी।

मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल, 2022 से काशी विश्‍वनाथ की तीर्थयात्रा के साथ पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य है मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को देश के विभिन्न राज्यों ने अपने यहां लागू किया है।

वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews