IPS Transfer: राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ हुआ 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

राज्य में 20 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer 2025

IPS Transfer 2025: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर 20 अप्रैल रविवार को राज्यपाल के नाम से गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें बीते दिन ही शासन ने 41 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया  था। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए थे।

नए आदेश के तहत सरगुजा और धमतरी समेत 10 जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिले हैं। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक, निदेशक और प्रबंध संचालक के प्रभार में बदलाव  किया गया है। पवनदेव, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन रायपुर को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है, वे अगले आदेश तक यहाँ कार्यरत रहेंगे। अंकिता कुमार गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज को पुलिस महानिरीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पद पर भेजा गया है।

इन जिलों को मिले नए एसपी

  • विजय पांडे पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के पद नियुक्त किया गया है।
  • एस.आर भगत, पुलिस अधीक्षक बालोद को अस्थायी रूप से पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेड़ा- मरवाही के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • योगेश कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक सरगुजा को पुलिस अधीक्षक बालोद के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा के पद पर भेजा गया है।
  • सूरज सिंह को पुलिस अधीक्षक धमतरी बनाया गया है।
  • भावना गुप्ता को पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेड़ा- मरवाही पद से स्थानांतरित कर के बलौदा बाजार-भाटापारा के एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा को स्थानांतरित कर के पुलिस अधीक्षक, दुर्ग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • लक्ष्य शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एसपी पद का कार्यभार सौंपा गया है।
  • अंजनेय वाष्र्नेय को एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

पुष्कर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़- बिलाईगढ़ को सेनानी वीआइपी वाहिनी माना के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग पद पर कार्यरत जितेंद्र शुक्ला को सेनानी पांचवीं वाहिनी छसबल जगदलपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को एआइजी सीआईडी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

आईपीएस अफसरों के तबादले की पूरी लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews