Lockdown Extended: यहां 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें कहां रहेगी छूट

Lockdown

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कंट्रोल हो रहा है, वही दूसरी तरफ lतमिलनाडु के आंकड़े दिनों दिन चिंता बढ़ा रहे है। हालांकि कारोबार और अर्थव्यवस्था को देखते हुए छूट के साथ अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसी बीच डेल्टा प्लस वेरिएंट (Corona Delta Plus Variant) और जीका वायरस(Zika virus) की दस्तक के बीच तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने कुछ रियायतों के साथ एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown Extended) बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां बिजली गिरने के भी आसार

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) ने तमिलनाडु में 19 जुलाई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने  (Lockdown Extended)  का ऐलान किया है। इस बार लॉकडाउन में कुछ और छूटों का ऐलान किया गया है, इसी के साथ राज्य में मौजूद छूटें भी जारी रहेंगी।इसमें तमिलनाडु सरकार ने अंतरराज्यीय परिवहन (पुडुचेरी को छोड़कर) और सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक है ।इसके साथ ही शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे।

इसके तहत राज्य में सोमवार से रात 9 बजे तक बाजार खुल सकेंगे। तमिलनाडु में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कराए जाने वाले एग्जाम हो सकेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राएं (केंद्र सरकार द्वारा मिली अनुमति को छोड़कर) बंद रहेंगी। इसके साथ ही बार, स्विमिंग पूल, सिनेमा, सामाजिक और राजनीतिक बैठकों पर रोक रहेगी।स्कूल, कॉलेज और जू भी बंद (Tamil Nadu Lockdown Extended)  रहेंगे।

यह भी पढ़े.. रतलाम कलेक्टर के निर्देश के बाद एक्शन- पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित

बता दे कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 41,506 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 895 कोविड मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.02 प्रतिशत है। देश में फिलहाल 4 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं। वही तमिलनाडु- 2,913 केस सामने आए है।इसमें चेंगलपट्टू, चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड, नमक्कल, नीलगिरी, सलेम, थंजावुर, त्रिरुपुर, त्रिची, तिरुवन्नामली और कुड्डालोर में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews