Hindi News

MP School: हिजाब बैन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, देखें वीडियो

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP School: हिजाब बैन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, देखें वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा मध्य प्रदेश के स्कूलों में हिसाब बैन करने पर सियासत गर्मा गई है। इसी बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। गृह मंत्री ने कहा कि कोई भी विवाद नहीं है, ऐसे कोई भी प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार में विचाराधीन नहीं है, इसलिए कोई भ्रम की स्थिति ना रहे। जहां विवाद है वहां भी हाईकोर्ट में मामला लंबित है।

दरअसल, मंगलवार को मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि एमपी के स्कूलों में हिजाब पूरी तरह से बैन (Hijab Ban In MP)रहेगा। हिजाब ड्रेस कोड का हिस्सा नहीं है, अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो बैन लगेगा। मध्यप्रदेश में स्कूल ड्रेस (School Dress) के अनुसार ही बच्चों को ड्रेस पहनना होगा। हम स्कूल ड्रेस कोड को लेकर काम कर रहे हैं। अगले सत्र से पहले ड्रेस कोड पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

इसके बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपना एक वीडियो ट्वीट कर कहा था कि हिजाब बैन करना दूर की बात है। यह देेश संविधान से चलेगा जो बाबा साहब आंबेडकर ने दिया है। यह देश गांधी की विचारधारा से चलेगा। यह देश गोडसे की विचारधारा और आपकी शर्तों से नहीं चलेगा। मध्य प्रदेश में इस तरह का जो भी प्रस्ताव होगा उसका कड़ा विरोध करेंगे। किसी भी हाल में इसे लागू नहीं होने देंगे।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews