बुधवार से फिर दिखेगा MP के मौसम में बदलाव, 3 वेदर सिस्टम सक्रिय, तापमान में उतार चढ़ाव, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के भी संकेत

MP Weather

MP Weather Update Today : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों और हवाओं के बदलते रुख के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बुधवार को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी उतार चढ़ाव नजर आएगा। प्रदेश के कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के चलते उत्तरी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।आज मंगलवार को अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शाम के समय हवा चल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार गुरूवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग में कहीं कहीं बादल छाने की संभावना है, वही कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। वही ग्वालियर चंबल में भी बादल छा सकते है । 15 मार्च के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा। 20 मार्च के बाद तापमान बढ़ने से प्रदेश में गर्मी का असर भी तेज होने लगेगा। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35-50 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव

वर्तमान में एक साथ 3 मौसमी तंत्र सक्रिय है और हवा का रूख भी बार बार बदल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में, एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप और एक दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है, जिससे प्रदेश में कहीं-कहीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews