New Year 2023 Resolution: नए साल पर अपने पार्टनर से करें ये 3 वादे, रिश्तों में आएगी मिठास

New Year 2023 Resolution: नए साल पर अपने पार्टनर से करें ये 3 वादे, रिश्तों में आएगी मिठास

New Year 2023 Resolution : नए साल को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। इसके लिए लोग अभी से तैयारियां कर रहे हैं। नए साल के लिए सभी ने कुछ न कुछ सोच रखा है। रिलेशनशिप  में प्रेम, विश्वास और एक दूसरे के प्रति सम्मान होना बहुत जरुरी है। इसी के साथ एक दूसरे से अंडरस्टेंडिंग और मुश्किल वक्त में साथ देना भी आना चाहिए लेकिन फिर भी कई बार कुछ रिश्तों में ऐसे मोड़ आ जाते हैं, जिसकी उम्मीद कोई नहीं करता। इन दिनों रिश्ते बहुत जल्दी टूटने लगे हैं। इसके पीछे कई कारण काम करते हैं, कई बार रिश्ते में अनजाने में की गई गलतियां भी इसमें दरार ला सकती हैं। ऐसे में समय रहते इसे संभाल लिया जाए तो रिश्ता टूटने से बच सकता है और यदि आप साल यानी 2023 अपने जीवनसाथी के लिए खास और खूबसूरत बनाना चाहते हैं। तो चलिए आज नए साल पर अपने पार्टनर्स के साथ कुछ वादे करें…

पहला वादा

आप अपने पार्टनर के साथ अगर ज्यादा टाइम नहीं बिताते तो ऐसा करना सामने वाले को पसंद नहीं आता होगा। कई बार आपका पार्टनर इस चीज के लिए आपसे रूठ भी सकता है। ऐसे में आपको अपना क्वालिटी टाइम उनके साथ व्यतीत करना चाहिए, जैसे अपनी छुट्टी वाले दिन अपने पार्टनर के साथ अकेले में घूमने जाएं। उनकी भावनाओं को समझे वह क्या चाहते हैं आपसे, उस चीज को समझें अपने पार्टनर से खुलकर बातें करें, जिससे वह आपके साथ खुशी से रहे और आप से नाराजगी थी छोड़ दे। इससे आप के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। तो आपका पहला वादा ये हो सकते हैं कि आप वीकेंड साथ बिताएंगे।

Relationship

दूसरा वादा

अपने पार्टनर के साथ खुलकर सभी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि इससे आपका सामने वाला पार्टनर भी खुश रहेगा और आपको अपनी सारी बातें शेयर करेगा। आप नए साल पर दूसरा वादा यह कर सकते हैं कि विषम परिस्थिति में भी आप अपने पार्टनर से बातचीत करना बंद नहीं करेंगे। आसान शब्दों में कहें तो लड़ाई-झगडे या मनमुटाव होने के बाद भी बातचीत जारी रहेगी। इससे समस्या का समाधान करने में दोनों को मदद मिलेगी। इससे आप के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।

तीसरा वादा

आप अपने पार्टनर से नए साल पर तीसरा वादा यह कर सकत हैं कि भले ही दोनों के बीच अनबन या मनमुटाव रहें। दोनों एक दूसरे का मान सम्मान करेंगे और एक दूसरे का साथ देंगे। दोनों एक दूसरे के सपनों को पूरा करने में मदद करेंगे। ऐसा देखा जाता है कि कई रिश्ते महज अहंकार की वजह से टूट जाते हैं। कुछ लोग अपने रिश्ते की अहमियत को नहीं समझ पाते हैं। इस वजह से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं। इस दौरान अहम का भाव कपल्स में देखने को मिलता है। आप इस अहम भाव से बाहर निकलें। एक दूसरे का मान-सम्मान करेगें, तो रिश्ते में प्यार हमेशा बरकरार रहेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews