MP College 2021: उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज छात्रों को दी बड़ी राहत, तारीख बढ़ाई

MP News, MP college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (MP Higher Education Department) ने एक बार फिर कॉलेज छात्रोंं को बड़ी राहत दी है। इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन फीस जमा करने की तारीख 10 से बढ़ाकर 14 अक्टूबर कर दी है। अब 14 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश होगा।उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के महाविद्यालयों में इस बार रिकॉर्ड एडमिशन हुए है। इस वर्ष अब तक 6 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कॉलेजों में प्रवेश ले लिया है।पिछले वर्ष 5.64 लाख विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। सभी को एडमिशन दिए जाएंगे। वहीं, ग्रास एनरोलमेंट रेशियो (GER) बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े.. UPSC Prelims 2021: रविवार को परीक्षा, पढ़ लें ये नियम, वरना हो सकते हैं निलंबित

उच्च शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि CLC अतिरिक्त चरण की प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है। अब 14 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश होगा।नए आवेदक ऑनलाइन पंजीयन एवं सत्यापन 12 अक्टूबर तक कर सकेंगे।10 अक्टूबर, 2021 को सिविल सेवा परीक्षा के चलते जिन महाविद्यालयों में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा का केन्द्र बनाया गया है, उनमे 10 अक्टूबर, को प्रवेश प्रक्रिया स्थगित रहेगी।एडमिशन फीस (Admission Fees) जमा नहीं करने पर अगले दिन अन्य दूसरे विद्यार्थी को मौका दिया जाएगा।विद्यार्थियों को CLC अतिरिक्त चरण के लिये आवेदन का प्रारूप MP Online के epravesh.mponling.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े..MP Weather : मानसून की विदाई शुरु, आज 5 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की संभावना

प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रतिदिन दोपहर 01 बजे चयन सूची चस्पा की जाएगी जिसके अनुसार अगले दिन सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन ई – प्रवेश पोर्टल (Online E-Admission Portal) के माध्यम से अपनी फीस जमा करना होगी। अन्यथा उसका नाम चयनित प्रवेश सूची से हटा कर नए आवेदक विद्यार्थी को प्रवेश लेने का मौका दिया जाएगा।CLC अतिरिक्त चरण के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकृत एवं सत्यापित आवेदक महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित तिथियों में रिक्त सीटों के लिये प्रात: 10 से 12 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन के साथ कोई भी दस्तावेज संलग्न नहीं होगा। प्रत्येक महाविद्यालय आवेदन-पत्र का प्रारूप आवेदकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे और प्रतिदिन अपरान्ह एक बजे मेरिट लिस्ट तैयार कर नोटिस-बोर्ड पर चस्पा करेंगे और ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिये लिंक इनिशिएट करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews