MP Corona Update: 12 नए पॉजिटिव, कोरोना संक्रमण दर मात्र 0.02 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत

MP Corona Update: 12 नए पॉजिटिव, कोरोना संक्रमण दर मात्र 0.02 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  देश ने आज वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर लिया।  मध्यप्रदेश भी तेजी से वैक्सीनेशन की तरफ बाद रहा है। आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश में करीब पौने सात करोड़ लोगों को वैक्सीन के डोज लग चुके हैं।  गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा द्वारा जारी किये आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.02 प्रतिशत रह गयी है जबकि रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है।

मध्य प्रदेश में डेंगू के कहर के बीच कोरोना (MP Corona Update) के नए मरीजों के मिलने का भी सिलसिला जारी है। आज 21 अक्टूबर 2021 को फिर फिर नए केस पॉजिटिव मिले। इसके पहले बुधवार को 9, मंगलवार को 10, सोमवार को 6, रविवार को 5 और शनिवार को 4 पॉजिटिव कोरोना केस मिले थे। खास बात ये है कि संक्रमण की दर मात्र 0.02 प्रतिशत है वहीं रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें – MP Panchayat Election: नवंबर में होंगे पंचायत के चुनाव! आरक्षण के बाद होगी औपचारिक घोषणा

गृह मंत्री एवं मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP Home Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 12 केस आए हैं जबकि इतने ही लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.02 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 108 है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दिवाली से पहले झटका, महंगा हुआ सोना चांदी, खरीदने से पहले जान लें रेट

उधर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इससे पहले बुधवार को 54 हजार 738 कोरोना जाँच की गईं। कुल 9 कोरोना के नए पॉजिटिव प्रकरण आए। इनमें से भोपाल और सागर में एक-एक, धार में 4 और इंदौर में 3 नवीन पॉजिटिव प्रकरण पाये गये, जबकि 6 कोरोना रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

ये भी पढ़ें – डॉक्टर्स ने मनाया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न, इंदौर दूसरे डोज के लक्ष्य से 12 लाख डोज दूर

इससे पहले मंगलवार को एक लाख 15 हजार 266 व्यक्तियों को वैक्सीन डोज लगाई गई। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 69 लाख 8 हजार 700 वैक्सीन डोज लगायी जा चुकी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews