MP Corona Update: मप्र में एक्टिव केस 100 पार, आज 6 नए पॉजिटिव, गृह मंत्री का बड़ा बयान

mp coronavirus upadte

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दशहरे के बाद मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update)  की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। आज 16 अक्टूबर 2021 को 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, इसके पहले रविवार को 5 और शनिवार को 4 पॉजिटिव मिले थे।इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 102 हो गई है। वहीं, रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है है।

यह भी पढ़े.. 3.57 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढेगी 15% सैलरी-एरियर, ऐसे समझें कैलकुलेशन

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार गिरावट जारी है और अब यह मात्र 0.01 % बची है।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 6 नए केस मिले हैं और कुल एक्टिव केसों की संख्या 102 है। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.60% है।  नये कोरोना पॉजिटिव भोपाल में 3, भिण्ड व धार में एक-एक मामले सामने आए।  इससे पहले रविवार को 5, शनिवार को 4 और शुक्रवार को 6 नए केस मिले थे।

वही अब तक 6 करोड़ 60 लाख 91 हजार 249 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये।प्रदेश में 17 अक्टूबर को 48 हजार 672 कोरोना की जाँचे हुई और नये कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Active Case) भोपाल में 3 और भिण्ड एवं धार में एक-एक प्रकरण आया। पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। प्रदेश में 1596 फीवर क्लीनिक एक्टिव हैं। कोरोना से संबंधित जानकारी के लिये 104 और 181 हेल्पलाइन नम्बर पर टेली कंसलटेशन लगातार जारी है।

यह भी पढ़े.. MP Politics: प्रदेश में सियासी भूकंप, उपचुनाव के बीच में नरोत्तम से मिलने पहुंचे सज्जन वर्मा

बता दे कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 13,596 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल एक्टिव केस 1, 89, 694 हो गए है। 166 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,52,290 पर पहुंच गया है।नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 40 लाख 81 हजार 315 हो गई है, जिसमें से केवल 1 लाख 89 हजार 694 केस एक्टिव हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews