MP Corona Update : 7 दिन में 47 नए केस, आज फिर 8 पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ी चिंता

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ देश में 184 दिनों बाद कोरोना के 26,115 नए मरीज सामने आए हैं और 252 मरीजों की मौत हो गई। वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) के आज मंगलवार को फिर 8 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है।  इनमें भोपाल में 3, जबलपुर में 2 और इंदौर-निवाड़ी में 1-1 केस शामिल हैं। पिछले 7 दिन में 47 नए पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 98 हो गई है।राहत भरी खबर ये है कि रिकवरी रेट 98.60% है और पिछले 24 घंटे में 11 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे।

यह भी पढ़े.. MP College : कॉलेज छात्रों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, राशि बढ़ाई

आज अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर मीडिया को कोरोना की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि प्रदेश में #Corona संक्रमण लगभग काबू में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 8 नए केस आए हैं जबकि 11 लोग स्वस्थ हुए हैं।प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 98 और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कल कोरोना के 60,562 टेस्ट हुए।प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते 7 लाख 92 हजार 402 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 789 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 517 लोगों की मौत है।

इससे पहले सोमवार को 8 केस सामने आए थे। इनमें सिंगरौली में 3 दिन के भीतर ही 6 नए केस मिले हैं। इंदौर में आंकड़ा 5 है। वहीं राजगढ़ में 4, भोपाल, जबलपुर और विदिशा में 3-3, ग्वालियर, झाबुआ और निवाड़ी में 1-1 पॉजिटिव केस मिला। 18 सितंबर को ग्वालियर व जबलपुर में 1-1 केस मिला है। पिछले 3 दिन में मध्यप्रदेश में 20 नए केस मिल चुके हैं। इनमें 4 छोटे जिले सिंगरौली, विदिशा, राजगढ़ और झाबुआ के 14 केस है। ऐसे में साफ है कि बड़े शहरों के साथ छोटे शहर भी अब धीरे धीरे कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है।पिछले 4-5 दिन से भोपाल में कोरोना के नए केस सामने नहीं आए थे, लेकिन आज 3 मिले है, वही एक्टिव केसों की संख्या 10 से ज्यादा है।

यह भी पढे.. MP School : निजी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर, जल्द तैयार करें प्रप्रोजल, निर्देश जारी

गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ करने के संबंध में जारी निर्देश के अनुसार, 21 सितम्बर मंगलवार एवं 24 सितम्बर शुक्रवार को कोविड टीकाकरण महाअभियान (corona vaccination) के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, दोनों को कोविड टीकाकरण उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक दस हजार टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है । इस संबंध में 20 सितम्बर, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधितों को अवगत कराया गया है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews