इंतज़ार का आखिरी दिन : सीएम शिवराज ने किया भारी बहुमत से सरकार बनाने का दावा, कहा ‘सारे अनुमान फेल हो जाएंगे’

CM Shivraj Singh Chouhan

MP Election 2023 : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होने कहा कि बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लाड़ली बहनों ने तो आशीर्वाद दिया ही है, भांजे-भांजियों का भी साथ मिला है और इस बार सीटों को लेकर अब तक के सब अनुमान फेल हो जाएंगे।

मध्य प्रदेश में किसकी सरकार!

मध्य प्रदेश सहित पांचों राज्यों में बेसब्री से विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार हो रहा है। मिजोरम में मतगणना तारीख बदलकर अब 4 दिसंबर कर दी गई है और इसके बाद 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के परिणाम आएंगे। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख दल अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। नतीजों के एक दिन पहले मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में अपना नाम शुमार करने वाले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होने कहा कि जनता का विश्‍वास व अपार समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है, जिससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में एक बार फिर ‘कमल’ खिलने जा रहा है।

सीएम शिवराज ने किया भारी बहुमत से जीत का दावा

पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होने कहा कि ‘बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मोदी जी के प्रति प्रेम और विश्वास, केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का कमाल, मध्य प्रदेश में जो विकास हुआ है वो अद्भुत और अभूतपूर्व है उस कारण जनता का विश्वास और चारों तरफ समाज के हर वर्ग से स्नेह प्रेम और आशीर्वाद की वर्षा हुई है। लाड़ली बहनों ने तो आशीर्वाद दिया ही है, भांजे भांजी भी पीछे नहीं है। कुल मिलाकर समाज के हर वर्ग ने भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व समर्थन दिया है और हम भारी बहुमत से यहां सरकार बनाने जा रहे हैं।’ जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी की कितनी सीटें आएंगी तो उन्होने कहा कि ‘अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे।’ कांग्रेस से सरकार बनाने के दावे के विफल साबित होने की बात कहते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मैं आज कुछ नहीं कहता..कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा। इस तरह शिवराज सिंह चौहान ने ये उम्मीद जताई है कि रविवार को उगने वाला सूरज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत का पैगाम लेकर आएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews