Mohan Cabinet Meeting Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 9 सितंबर मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक में राज्य के हित में कई अहम लिए गए। इसके अलावा बैठक में नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में संशोधन करते हुए महापौर और अध्यक्ष का सीधे चुनाव कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जी एस टी में राहत दिए जाने पर कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया ।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • कैबिनेट के फैसलों की नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए कहा कि अब महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष का सीधा चुनाव होगा।अब वर्ष 2027 में नगर निगम के महापौर की तरह ही नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों का भी सीधे जनता द्वारा चुनाव होगा।अब तक नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद महापौर को चुनते थे, लेकिन अब संशोधन के बाद से ऐसा नहीं होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा चलेगा।17 से 24 सितम्बर तक रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।एक पेड़ मां के नाम एवं मां की बगिया के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा। पर्व के दौरान नए नमो पार्क, नमो बाग, नमो वन, नमो उपवन बनाए जाएंगे। 27 सितम्बर को नमो मैराथन आयोजित की जाएगी। पर्व के दौरान विकास मेले एवं प्रदर्शनी के अलावा विद्यार्थियों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 22 सितम्बर को नवरात्रि पर्व और 02 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पूरे देश में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जायेगा।
  • BS-1 और BS-2 गाड़ियां काफी प्रदूषण पैदा करती हैं।इसके लिए स्क्रैब करने वाली संस्था को भी इंडस्ट्री में दी जाने वाली सुविधा का लाभ दिया जाएगा। जो व्यक्ति स्क्रैब करेगा,उसको नई गाड़ी खरीदने पर मोटर कर यान 50% की छूट दी जाएगी।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे एमपी

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार में मित्र पार्क का शुभारंभ करने मध्य प्रदेश आएंगे। राज्य सरकार का फोकस मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी, पर्यावरण और स्वच्छता पर है । इसके लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े में भी अन्य बातों पर फोकस किया जाएगा>

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 11.00 केबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे।
  • दोपहर 01.20 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • दोपहर 02.30 मुलाकातों के लिए आरक्षित है और शाम 4 बजे परिवहान विभाग की समीक्षा करेंगे।

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1965326864311889922