Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मोहन कैबिनेट बैठक में शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति नीति, समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद और उसके भंडारण व वितरण प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
mohan yadav

Bhavantar Scheme

Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक मंत्रालय में 12:30 बजे होगी जिसमें कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद हरी झंडी मिल सकती है।

मोहन बैठक में कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी अहम फैसला हो सकता है। चुंकी बीते दिनों सीएम ने कहा था कि अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी।इसका कैबिनेट बैठक में निर्णय होगा।इससे पहले पिछली कैबिनेट में महंगाई भत्ता वृद्धि और नई तबादला नीति को लेकर फैसला लिया गया था।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर?

  • प्रदेश के 54 विभागों द्वारा तैयार किए गए दीर्घकालिक विजन डॉक्यूमेंट पर विचार-विमर्श होगा। इन दस्तावेजों में अगले 5 और 30 वर्षों के विकास योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में इन दस्तावेजों को कैबिनेट से अनुमोदन मिलने के बाद इन्हें नीति आयोग को भेजा जाएगा।
  • बैठक में शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति नीति पर चर्चा संभव।
  • समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद और उसके भंडारण व वितरण प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा संभव।
  • पचमढ़ी शहर की सीमा के भीतर स्थित वन विभाग की भूमि को वन आरक्षित भूमि से बाहर करने का प्रस्ताव । होटल, रिसॉर्ट और अन्य सुविधाओं के निर्माण किए जा सकेंगे। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम

  • सुबह 9:45 बजे गेहूं उपार्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक। खरीदी व्यवस्था की समीक्षा ।
  • सुबह 10:00 से 10:25 बजे तक मुख्यमंत्री सीएम हाउस से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा
  • सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग संवाद कार्यक्रम।
  • दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक एमपी कैबिनेट बैठक ।
  • दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक सीएम हाउस स्थित “समत्व” में आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों से संवाद ।
  • शाम 4:00 से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री गृह विभाग की समीक्षा बैठक। कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थितियों की गहन समीक्षा ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews