मोहन कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, लिए गए कई अहम फैसले, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि नगरपालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने से रोकने मोहन सरकार अध्यादेश लाएगी।इसके अलावा भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
Chief Minister Mohan Yadav

Mohan Cabinet Meeting Decision : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 26 अगस्त मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है और कई अहम फैसले भी लिए गए। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ब्रीफिंग करते हुए बताया कि हाल ही में कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव का बहुत ही सफल आयोजन हुआ। इसमें 56 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से केन्द्रीय मंत्री नीतिन गड़करी  ने जबलपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को जबलपुर -भोपाल ग्रीनफील्ड कॉरिडोर सहित लगभग ₹73 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • इंदौर-उज्जैन जानी वाली मेट्रो को पीथमपुर तक ले जाने पर चर्चा। भोपाल मेट्रो से नर्मदापुरम और विदिशा तक ले जाने का प्लान। मेट्रो उज्जैन से इंदौर और फिर इंदौर से पीथमपुर तक चलेगी। इस रूट के निर्माण पर प्रति किलोमीटर ₹9 लाख का खर्च आएगा।
  • 610 लोक अभियोजन अधिकारियों के पद और पुलिस अफसरों के 25000 टैबलेट देने पर मंजूरी। पहले चरण में 1,732 अधिकारियों टैबलेट दिए जाएंगे, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से कुल 25,000 टैबलेट खरीदे जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी पर छुट्टी देने का प्रावधान रहेगा।
  • नगरपालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्तावों को रोकने के लिए राज्य सरकार अध्यादेश लाएगी। नगर पालिका-परिषद अध्यक्षों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने पर विचार ।
  • मध्यप्रदेश जल निगम की नल-जल योजना के तहत पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग)  खुद के सोलर प्लांट लगाएगा। इन प्लांटों से विभाग का लक्ष्य 100 मेगावाट बिजली पैदा करना है।

मोहन कैबिनेट बैठक में लिए गए ये भी फैसले

  • ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्वालियर में आगामी 29 और 30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है।
  • मध्यप्रदेश अब स्पिरिचुअल हब भी बनता जा रहा है और प्रदेश को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का केन्द्र बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उज्जैन में 27 अगस्त को ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।
  • मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है और बाघों की सुरक्षा की दृष्टि से कान्हा,बांधवगढ़,पेंच और पन्ना राष्ट्रीय उद्यानों को जोड़ते हुए एक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश को बंदरगाहों से जोड़ने की एक परियोजना भी मंजूर की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews