MP News : कलेक्टर को सीएम शिवराज ने चेताया, हर एक पर मेरी नजर… कांग्रेस ने की एक्शन की मांग

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) इन दिनों काफी सख्त मूड में नजर आ रहे हैं। दरअसल लगातार अधिकारी कर्मचारियों (MP Officers)-Employees को बड़े निर्देश के देने के साथ ही सीएम शिवराज (CM Shivraj) द्वारा लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों को चेताया भी जा रहा है। इसी बीच ताजा मामला सामने आया है। जिसमें कलेक्टर (Burhanpur collector) को चेतावनी देते हुए CM Shivraj ने कहा कि हर किसी की गतिविधि पर मेरी नजर है। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More : Bhopal Bribe News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15000 की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी को रंगे हाथों दबोचा

सीएम शिवराज ने कलेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं बोल रहा हूं। तब तुम्हें बात करने का अधिकार नहीं है। हर किसी के लापरवाह गतिविधि पर मेरी नजर बनी हुई है और यह लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि सीएम के संबोधन के वक्त बुरहानपुर कलेक्टर बात कर रहे थे। जिस पर सीएम शिवराज ने नाराजगी जताई है।

वहीं अब इस मामले में कांग्रेस (congress) ने कलेक्टर के खिलाफ एक्शन की बात कही है। दरअसल नरेंद्र सलूजा ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर अनुशासनहीनता है। ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे अधिकारी जो मुख्यमंत्री को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जनता को ऐसे अधिकारी क्या समझते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसलिए राज्य शासन को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”711630851″]

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1527265743326572544?s=20&t=O5D3zz5u4K1kA1ie9gZU0Q

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews