अवैध खनन को लेकर कमलनाथ का वार- शिवराज जी, कार्यकाल के आखिरी एक महीने में इन काले कारनामों से तौबा कर प्रायश्चित यात्रा निकालिए

kamal nath

Kamalnath/Shivraj singh chouhan : मप्र विधानसभा चुनाव से कांग्रेस बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। आए दिन कांग्रेस घोटालों, भर्तियों, कर्जमाफी और पेंशन समेत अलग अलग मुद्दों को लेकर शिवराज सरकार की घेराबंदी कर रही है।इसी बीच अब पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विदिशा जिले की गंजबासौदा में पहाड़ों से पत्थर के अवैध खनन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तीखे वार किए है और सलाह दी है कि कार्यकाल के कम से कम आखिरी एक महीने में इन काले कारनामों से तौबा कर लीजिए और प्रायश्चित यात्रा निकालिए।

मामा खुद सबसे बड़े माइनिंग माफिया बनते जा रहे- कमलनाथ

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश में अवैध खनन खुद शिवराज सरकार करा रही है और लगता है कि मामा खुद सबसे बड़े माइनिंग माफिया बनते जा रहे हैं। आज एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने जिस तरह से विदिशा जिले की गंजबासौदा में पहाड़ों से पत्थर के अवैध खनन के काले कारोबार को उजागर किया है, उससे स्पष्ट है कि शिवराज जी ने मध्य प्रदेश को खोखला कर देने का संकल्प लिया है।

शिवराज जी, जनता आपको सजा जरूर देगी

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि रिपोर्ट कहती है कि वहां 12 वैध खदान हैं, जबकि असल में पहाड़ में 1500 अवैध खदानों से खनन चल रहा है। यह भी उजागर हुआ है कि ₹400000 में खदान लो और जितना चाहे खनन करो। पुलिस अपराधी को पकड़ने की जगह उसे पूरा संरक्षण देगी। अंत में कमलनाथ ने लिखा है कि शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता तो आपको सजा देगी ही लेकिन कार्यकाल के कम से कम आखिरी एक महीने में आप इन काले कारनामों से तौबा कर लीजिए और प्रायश्चित यात्रा निकालिए। आपके घोटालों, भ्रष्टाचार और कमीशनराज से पूरे मध्य प्रदेश में त्राहि त्राहि मच गई है।

कमलनाथ ने पूछे शिवराज से सवाल

कमलनाथ ने सीएम शिवराज से इस संबंध में 4 सवाल भी पूछे है। कमलनाथ ने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी मैं आपसे जानना चाहता हूं-

  1. पहाड़ों में यह अवैध खनन कराने के लिए आपने खुद कितना कमीशन लिया है?
  2. वह कौन सा दबाव है जिसके कारण वन विभाग, खनन विभाग और पुलिस सभी के हाथ बंधे हैं?
  3. आरोप है कि राजनीतिक नेतृत्व के दबाव में अवैध खनन चल रहा है। आप विदिशा से सांसद रहे हैं तो आप ही बताइए कि आपके अलावा और कौन-कौन राजनीतिक दबाव डाल रहा है?
  4. प्राचीन नीलकंठेश्वर मंदिर और अन्य ऐतिहासिक इमारतों के पास अवैध खनन को बढ़ावा देकर क्या आप मध्य प्रदेश का सांस्कृतिक इतिहास नष्ट करना चाहते हैं?
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews