MP Recruitment : कॉलेज में 536 पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, इन जिलों को मिलेगा लाभ

mp government

MP Recruitment : मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर बड़ी खबर है। एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने 536 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहली बार शासकीय महाविद्यालय में योग विज्ञान के नियमित पद स्वीकृत किए गए है। इसके लिए आठ नवीन आदर्श महाविद्यालय के लिये 536 पद की स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए है।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पहली बार शासकीय महाविद्यालय में योग विज्ञान के नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन महाविद्यालयों में अगले अकादमिक वर्ष से अध्यापन आरंभ होगा।इसके लिए 336 एकेडमिक और 200 नॉन एकेडमिक (कुल 536) पद भरे जाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया से पहले पूरी कर दी जाएगी।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इन कॉलेज में अगले एकेडमिक साल से पढ़ाई शुरू होगी।नए कॉलेज के 5 जिलों में बिल्डिंग्स बनकर तैयार हैं।  336 प्रोफेशन एवं असिस्टेंट ऑफिसर और 200 पद एडमिनिस्ट्रेशन एवं ऑफिस स्टाफ के लिए हैं।

8 जिलों को मिलेगा लाभ

राज्य शासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग की रूसा परियोजना में 8 नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय दमोह, राजगढ़, बड़वानी, छतरपुर, गुना, खण्डवा, सिंगरौली, एवं विदिशा के लिये 336 शैक्षणिक और 200 अशैक्षणिक कुल 536 पद के सृजन की स्वीकृति के आदेश जारी किए गए है।

पदो का संभावित विवरण

असिस्टेंट प्रोफेसर के 300, प्रिंसिपल 8, स्पोर्ट्स ऑफिसर 8, लाइब्रेरियन 8, हेड क्लर्क 8, अकाउंटेंट 8, सहायक ग्रेड एवं सहायक ग्रेड 1-2 8-8, सहायक ग्रेड-3 16, लैब टेक्नीशियन 40, बुक लिफ्टर 8, इसके अलावा वेटर, स्वीपर, चौकीदार और चपरासी सभी पदों पर भर्ती की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews