MP School : अतिथि शिक्षकों की E-Kyc पर बड़ी अपडेट, DEO ने प्राचार्य को जारी किए निर्देश, लापरवाही पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

teacher news

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट MP School में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति (Guest faculty appointment) के लिए उनके ईकेवाईसी (E-kyc) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके लिए पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर प्राचार्य को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके साथ ही लापरवाही को कदाचार माना जाएगा। मध्य प्रदेश में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) घनश्याम सोनी ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें सभी प्राचार्य को चेतावनी जारी की गई है। वहीं पत्र में कहा गया कि अतिथि शिक्षकों के अध्यापन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

इस संबंध में प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल जिला जबलपुर के नाम पत्र जारी की है। इसमें कहा गया कि विद्यालय में अतिथि  शिक्षकों की व्यवस्था हेतु ऑनलाइन अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली का उपयोग किया गया। जिसमें नवीन पंजीयन- आवेदन में सत्यापन से पूर्व आवेदन में संशोधन हेतु प्राचार्य को 11 जून तक सत्यापन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Read More : कर्मचारियों के मानदेय पर बड़ी अपडेट, जल्द होगी वृद्धि, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, खाते में इतनी बढ़ेगी राशि

वही पत्र में कहा गया है कि संज्ञान में आया है कि निर्देशों के बावजूद कुछ प्राचार्यों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। वही उम्मीदवारों को जिला कार्यालय में भेजा जा रहा है। पत्र जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कहा है कि इस गंभीर लापरवाही को कदाचार माना जाएगा और इसके परिणाम भुगतने होंगे। वहीं उन्होंने निर्देश जारी करते हुए प्राचार्य को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि अतिथि शिक्षकों का सत्यापन कार्य निर्धारित तिथि तक पूरा किया जाए अन्यथा इसके लिए प्राचार्य जिम्मेदार होंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews