
बुरहानपुर, शेख रईस। मध्य प्रदेश (MP) में उपचुनाव (MP By-election) की तारीखों का ऐलान हो गया है। खंडवा सीट पर टिकट को लेकर घमासान मच गया है। इससे पहले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा (surendra singh shera) ने टिकट (ticket) की दावेदारी की है। शेरा ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए वह पूरी तरह से तैयार है। बुरहानपुर के एक निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने अपनी पत्नी जयश्री सिंह के लिए कांग्रेस से उपचुनाव के टिकट की मांग की है।
इधर शेरा का कहना है कि खंडवा सीट से मेरी पत्नी जयश्री का ही टिकट फाइनल होगा। कांग्रेस से जयश्री को ही टिकट मिलेगा। अरुण यादव का नाम तय होने पर शेरा ने कहा कि कहां से तय हो गया अरुण यादव का नाम ? क्या बी फार्म मिल गया उन्हें ? आम आदमी की सुनेंगे तो सिर्फ जयश्री का ही नाम आएगा। शेरा ने दावा किया है कि टिकट कांग्रेस से सिर्फ उनकी पत्नी को ही मिलेगा।
[dgv_vimeo_video id=”618635674″]
Read More: POCO C31 आज भारत में होगा लॉन्च, लाइवस्ट्रीम, विवरण सहित जाने अन्य Specification
सुरेंद्र सिंह ने स्वतंत्र रूप से 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता था। खंडवा से दिग्गज अरुण यादव (arun yadav) टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वही सुरेंद्र सिंह शेरा (surendra singh shera) ने भी टिकट की मांग कर दी है। कांग्रेस 5 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। इसी बीच एक बार फिर से कमलनाथ से मुलाकात करने अरुण यादव दिल्ली पहुंच गए। अरुण यादव गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) से मुलाकात करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”618634744″]
टिकट का प्रबल दावेदार मानते हुए शेरा ने कहा कि कांग्रेस (congress) में टिकट के लिए उन्होंने कमलनाथ (kamalnath), दिग्विजय सिंह (digvijay singh) समेत संगठन के सभी लोगों तक अपनी बात पहुंचा दी है। वहीं अगर उन्हीं टिकट मिलता है तो वह चुनाव लड़ेंगे। शेरा ने कहा कि उन्होंने टिकट के लिए कमलनाथ, दिग्विजय सिंह से चर्चा की और वह अपनी उम्मीदवारी को प्रबल मांगते हैं।
