मध्य प्रदेश का बिगड़ने वाला है मौसम! जमकर छाएंगे बदरा, 3 संभागों में बारिश के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

2 मार्च से सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पूर्वी-उत्तरी हिस्से में मौसम बदला रहेगा । इस दौरान इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update : रविवार को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिसके असर से नार्थ-वेस्ट रीजन में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इधर, बिगड़ते मौसम के चलते किसानों को अपनी फसलें बचाने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

शनिवार को  तापमान में वृद्धि होगी और कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।  ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।रविवार को दिन में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

सोमवार मंगलवार से बदलेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को पश्चिम-उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से 4 मार्च को इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश के आसार है।भोपाल, इंदौर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात तो भिंड, मुरैना और श्योपुर जिले में बूंदाबांदी हो सकती हैं।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।
  • इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना प्रेरित चक्रवात अब और मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है।
  • कम दबाव के क्षेत्र से महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो गुजरात से होकर जा रही है।
  • हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, जिससे तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
  • 1 मार्च को भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
  • 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने वाला है, जिसके असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews