मध्यप्रदेश में ठंड का कहर जारी, आज भी घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना बनी हुई है।उत्तर-पूर्वी ग्वालियर-संभाग के जिलों में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
Mp weather

MP Weather Forecast : आज शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके असर से हवाओं का रूख बदलेगा और ठंड का असर तेज होगा। 19 दिसंबर को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शीतलहर व घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।इसका ज्यादा असर मालवा-निमाड़  और ग्वालियर चंबल संभाग में देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में दक्षिण-पश्चिम ईरान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक अन्य नवीन पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में जम्मू एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 195 किमी/घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।19 दिसंबर से एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से दिसंबर अंत में हवाओं का रूख बदलेगा और फिर कोल्ड डे और कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।

आज शुक्रवार को इन जिलों में चेतावनी

  • ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले में घने कोहरे का अलर्ट ।
  • भोपाल, इंदौर, राजगढ़, सीहोर एवं शाजापुर में शीतलहर का प्रभाव।
  • भोपाल, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा में कोहरा ।इन जिलों में दृश्यता 1 से 4 किलोमीटर के बीच रह सकती है।

गुरूवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • प्रदेश में 23 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
  • सबसे ठंडा इलाका शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया।
  • प्रदेश में सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंदसौर में दर्ज किया गया।
  • दिन का सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में रिकार्ड किया गया।
  • मालवा-निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, मंदसौर और शाजापुर में तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा।
  • भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, इंदौर में 4.5, ग्वालियर में 9.3, उज्जैन में 7.3 और जबलपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • भोपाल, इंदौर एवं शाजापुर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। सतना, रीवा दतिया जिलों में सुबह के समय हल्का और ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग में घना कोहरा रहा।

MP Weather Forecast Till 22 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews