MP Weather: फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

up imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।5 अक्टूबर से एक बार फिर मध्य प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा।वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी व पश्चिमी छोर पर एक-एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके 24 घंटे में और मजबूत होने होकर मध्य भारत की ओर बढ़ने के संकेत है। इसके प्रभाव से भोपाल- इंदौर सहित प्रदेशभर में 4-5 अक्टूबर को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।यह दौर 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को 21 जिलों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के आंध्रा तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और रविवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में एक अन्य चक्रवात बन गया है, आज इन दोनों चक्रवातों का आपस में विलय होने से सोमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे और 5 अक्टूबर से प्रदेशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा।4 अक्टूबर से बादल छाने के साथ अच्छी बारिश के संकेत है। अभी बारिश की गतिविधियां 15 अक्टूबर तक चलने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 अक्टूबर मंगलवार से बारिश का दौर शुरू होगा, इससे पहले सोमवार को रायसेन, बैतूल, आलीराजपुर, धार, इंदौर, खरगोन, उज्जैन एवं बड़वानी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। शेष जिलों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया सिस्टम ओडिशा और छत्तीसगढ़ के रास्ते प्रदेश में एंट्री लेगा और अगले 24 घंटों में रीवा-सतना से सक्रिय होकर 4 अक्टूबर राम नवमी से बारिश करवाएगा। 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में जमकर बारिश होगी, करीब 21 जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।मानसून की विदाई 15 अक्टूबर तक या उसके बाद होने की संभावना है।

यह भी पढ़े..MP Weather: 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, 1 दर्जन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरों की स्थिति

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 4 से 5 अक्टूबर तक मध्य भारत में पहुंचेगा। इसके असर से आज 3 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से व 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने व बिजली गिरने की संभावना है। 3 अक्टूबर को बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरोली, छतरपुर, सागर, पन्ना, निवाड़ी और दमोह बारिश हो सकती है। 3-4 अक्टूबर काे शहडाेल, रीवा, जबलपुर संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं अच्छी वर्षा हाे सकती है।

आज 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार

रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के साथ डिंडौरी, विदिशा, रायसेन,सीहोर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, बुरहानुपर, रतलाम और मंदसौर जिले में ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews