MP Weather: कई सिस्टम एक्टिव, 5 संभागों में बारिश के आसार, छाएगा घना कोहरा, 28 के बाद बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

imd weather

MP Weather Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वही अगले 24 घंटे में भी 1 दर्जन जिलों में बारिश औऱ कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है और राजस्थान के मध्य क्षेत्र में भी एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जिसके चलते नमी आ रही है और बादल छाने के साथ बारिश हो रही है।मौसम में हो रहे बार बार बदलाव से फिलहाल तेज ठंड के आसार कम है।

ग्वालियर चंबल संभाग का बिगड़ेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  आज मंगलवार 24 जनवरी से फिर से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके प्रभाव से बादल छाएंगे और बारिश होगी।  26 से 28 जनवरी के बीच ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। 26 से 28 जनवरी के बीच ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर में 26 जनवरी के बाद आसमान साफ होने का अनुमान है।

2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  जम्मू कश्मीर में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जो 26 जनवरी तक मौसम को प्रभावित करेंगे। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के हिस्सों में ज्यादा असर रहेगा। वही घना कोहरा छाया रहेगा। बादल छाने के कारण रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और दिन का तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, आगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी समेत मालवा-निवाड़ में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में बारिश-कोहरे का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के साथ मालवा के शाजापुर, आगर, मंदसौर और नीमच में भी बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने या चमकने की संभावना भी है।इसके अलावा ग्वालियर-चंबल संभाग में घने कोहरा तो छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शाजापुर, विदिशा, आगर, मंदसौर, नीमच समेत मालवा-निमाड़ में भी कोहरा छा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews