MP Weather : 2 दिन तक वर्षा, आज 6 संभागों में बारिश-आंधी की चेतावनी, छाए रहेंगे बादल, मई से फिर बदलेगा मौसम, जानें पूरे हफ्ते का हाल

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
MP Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में अभी 2 दिन और मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 अप्रैल तक प्रदेश में बादल, बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। आज शनिवार को 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।आज शनिवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रीवा और शहडोल संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज कहां-कहां होगी बारिश

  • एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को विदिशा, बैतूल, अलीराजपुर, उज्जैन, इंदौर, अशोकनगर, खंडवा, शाजापुर,देवास, सीहोर, आगर मालवा, रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम, जबुलपर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
  • शहडोल, सतना, भिंड, रीवा, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, ग्वालियर, मुरैना, मउगंज, डिंडौरी, दतिया, मैहर, निवाड़ी, कटनी, हरदा, मंडला, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पांढुर्णा पन्ना, रायसेन, सागर, सिवनी, श्योपुर कला, शिवपुरी, गुना, छिंदवाड़ा जिले में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पूरे हफ्ते का हाल

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों के अलावा ग्वालियर, चंबल संभाग के पश्चिमी भाग में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • अगले दो दिन पश्चिमी मप्र सहित इंदौर, धार, देवास उज्जैन,खंडवा ,खरगोन , रतलाम के अलावा रीवा, मऊगंज, अनूपपुर शहडोल,उमरिया,डिंडोरी,कटनी,जबलपुर नरसिंहपुर, दमोह,सागर में बारिश-बिजली के आसार है।मई में फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

एक साथ 6 वेदर सिस्टम एक्टिव

वर्तमान में 6 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इस चक्रवात से एक द्रोणिका लाइन भी संबद्ध है, जो अरब सागर तक बनी हुई है। राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात और मराठवाड़ा पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में एक प्रति चक्रवात भी है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है और मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews