मध्य प्रदेश मौसम: एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव, आज रविवार को 53 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में 30-31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।खास करके रविवार सोमवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, रीवा, शहडोल, उज्जैन संभाग के जिलों झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
MP Weather

सक्रिय मानसून और चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश में 30-31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज रविवार को 53 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए है। अबतक जोहिला डैम, तिघरा, बारना बांध,अटल सागर बांध,बान सुजारा डैम, सतपुड़ा डैम और तवा डैम के गेट खोल दिए गए।आईए जानते है आज किस जिले में मौसम कैसा रहेगा…….

रविवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में रेड अलर्ट।
  • इंदौर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, छतरपुर, नर्मदापुरम, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और श्योपुर में ऑरेंज अलर्ट।
  • भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, जबलपुर, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में यलो अलर्ट।

चक्रवात समेत कई वेदर सिस्टम सक्रिय, 31 जुलाई तक वर्षा का दौर

वर्तमान में मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, चुरू, ग्वालियर, रीवा, उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बने अवदाब के क्षेत्र से पुरुलिया, कोंटाई से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।अवदाब का क्षेत्र वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है जिसके आज रविवार को कमजोर पड़ कर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है जिसके असर से रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, रीवा, शहडोल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

अबतक 52% से अधिक बारिश

मध्य प्रदेश में 1 जून से 26 जुलाई तक 52% अधिक बारिश हुई है।इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में 68% और पश्चिमी मध्य प्रदेश – औसत से 37% अधिक वर्षा हुई। इस मानसूनी सीजन में औसत 23.7 इंच बारिश हो चुकी है यानि 8 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। निवाड़ी, टीकमगढ़, ग्वालियर और श्योपुर में वर्षा का कोटा पूरा हो गया है। इन जिलों में सामान्य से 28% तक ज्यादा पानी गिर चुका है।इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा में 10 इंच से कम पानी गिरा है।

MP Weather Forecast till 30 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews