Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम : मंगलवार को 32 जिलों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात की भी संभावना, जानें IMD अपडेट- अपने शहर का ताजा हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
मंगलवार को प्रदेश के 32 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।सोमवार को नौगांव, खजुराहो और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बाकी सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा।
मध्य प्रदेश मौसम : मंगलवार को 32 जिलों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात की भी संभावना, जानें IMD अपडेट- अपने शहर का ताजा हाल

आज नौतपे का तीसरा दिन है लेकिन अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते गर्मी के तेवर नरम है और मौसम सुहाना बना हुआ है।फिलहाल लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के चलते 30 मई तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

आज मंगलवार को 32 जिलों में मेघगर्जन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल से होते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है ,संभावना है कि 15 जून से पहले मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है।फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियों के चलते बारिश का दौर जारी है।

मंगलवार को 32 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट ।

आज एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

  • वर्तमान में दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी कर्नाटक पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही यह सिस्टम ओडिशा तक द्रोणिका रेखा के रूप में फैला हुआ है। इस ट्रफ के साथ मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ भी प्रभावित हो रहे हैं।
  • उत्तर-पश्चिमी यूपी, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवातीय गतिविधियां दर्ज की गई हैं। इन सभी सिस्टमों के चलते प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में भी एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

30 मई तक बारिश आंधी और बादल का अलर्ट

27 मई मंगलवार : इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा,रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश।

28 मई बुधवार: इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ,अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी/बारिश ।

29 मई गुरूवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

30 मई शुक्रवार: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश /हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

MP Weather Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews