MP Weather : मप्र के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

up imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी मिलने के चलते बारिश (MP Weather Update) हो रही है। वर्तमान में भी एक सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके चलते मंगलवार-बुधवार को इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। भोपाल संभाग के जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मप्र मौसम विभाग (MP Weather Department) ने अगले 24 घंटे में मालवा के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वही 3 संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र के इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

मौसम विभाग (MP Weather alert) ने आज मंगलवार 28 सितंबर 2021 को प्रदेश के 8 जिलों धार, बड़वानी,खरगोन, अलीराजपुर, बुरहानपुर,रतलाम, झाबुआ और बैतूल जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वही इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर भी बारिश के आसार है।अगले 2 दिन तक इंदौर-जबलपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों  मध्यम से तेज बारिश, ग्वालियर में  28 सितंबर के बीच हल्की बारिश और भिंड व दतिया में तेज बारिश के आसार है।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update : आज फिर 6 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 100 पार, गृह मंत्री का बड़ा बयान

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान गुल-आब अब अवदाब के क्षेत्र में तब्दील होने से वर्तमान में यह सिस्टम तेलंगाना के पास बन गया है, जिसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।वही एक मानसून ट्रफ इंदौर से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा आज शाम को बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके अगले 24 घंटे यानि बुधवार से आगे बढ़ने के आसार है और प्रदेश में बारिश की गतिविधियां भी बढ़ने की उम्मीद है।अगले दो दिन तक गुजरात और राजस्थान से लगे 5 जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।वही 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच प्रदेश भर में बारिश के आसार है।

प्रदेश के जिलों का हाल

मध्यप्रदेश के धार, होशंगाबाद, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट जिलों में सामान्य से कम बारिश यानि सूखे की स्थिति में है। नीमच, राजगढ़, आगर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और भिंड जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, भोपाल, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला और डिंडौरी जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में खरगोन में 25.6, उज्जैन में 15, रतलाम में 13, धार में 4.7, इंदौर में 4.4, बैतूल में 3.2, छिंदवाड़ा में 1.4, ग्वालियर में 1.1, शाजापुर में एक, भोपाल शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

Rainfall dt 28.09.2021

(Past 24 hours)
Ujjain 15.0
Ratlam 13.0
Dhar 4.7
Indore 4.4
Betul 3.2
Gwalior 1.1
Shajapur 1.0
Bhopal city 0.2
Khargone 25.6
Chindwara 1.4
mm
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews