मध्य प्रदेश मौसम पर नया अपडेट, इन जिलों में बादल- बारिश और ओले का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी

1 से 3 अप्रैल प्रदेश के 40 जिलों में ओले-बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।
MP Weather Update

MP Weather Update : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।मंगलवार बुधवार से प्रदेश के 40 जिलों में बादल बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने व ओले गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

आज सोमवार को मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, बड़वानी में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर में तेज धूप के साथ सामान्य मौसम रहेगा। मंगलवार से भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में बादल बारिश ,तेज रफ्तार से हवाएं व ओले गिरने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मंगलवार से उत्तरी एवं दक्षिणी हवाओं का सम्मिलन और बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।खास करके भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

3 अप्रैल तक बादल/बारिश/आंधी का मौसम

1 अप्रैल मंगलवार: नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा में बारिश -ओले गिर । हरदा, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति । हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा ।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, मंदसौर, नरसिंहपुर और सागर में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी ।

2 अप्रैल बुधवार: नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अनूपपुर, डिंडोरी और बालाघाट में ओले गिरने का अलर्ट । हरदा-शिवपुरी समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर और पांढुर्णा में तेज आंधी।

3 अप्रैल गुरूवार: बैतूल में ओले गिर सकते हैं। खंडवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा में 40 से 50किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी । भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, आगर-मालवा, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी में 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews