MP Weather: अगले 3 दिन तक वर्षा, छाए रहेंगे बादल, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, जानें पूरे हफ्ते का हाल

MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवर्ती मौसम तंत्र के कारण 7 से 10 अप्रैल के बीच प्रदेश में 35 जिलों में बारिश, ओले और आंधी का दौर चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम का इस तरह का मिजाज तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट होगी। 10 अप्रैल को उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे अगले सप्ताह में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी।

7 से 9 अप्रैल के बीच इन जिलों में होगी बारिश

  • 7 अप्रैल को सतना, पन्ना, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में बारिश। पन्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट ।नर्मदा पुरम बैतूल सीहोर और हरदा में आंधी, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली के गिरने या गरज-चमक की स्थिति छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और पांढुर्णा में ओले भी गिरने का अनुमान है।
  • 8 अप्रैल को रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, विदिशा और राजगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि । छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट के लिए ऑरेंज अलर्ट ।
  • 9 अप्रैल को रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच , रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, इंदौर, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में बारिश, आंधी-तूफान की प्रबल ।

जानिए क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तराखंड में एक द्रोणिका और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरीन तक एक द्रोणिका बनी है। इन अलग-अलग स्थानों पर बनी इन 3 मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया है ।
  • अरब सागर से आ रही नमी के कारण बारिश, आंधी, ओले और हवाओं की रफ्तार भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहने की संभावना है। इस वजह से रविवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।इधर, 10 अप्रैल को फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews