Hindi News

MP Weather: मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में छाएगा कोहरा, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
शनिवार को मध्य प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
MP Weather:  मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में छाएगा कोहरा, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

MP Weather Update :कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी और अलग अलग स्थानों पर बने चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को कई जिलों में पारा 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और अधिक गिरावट आने से ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल सकता है

शनिवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वही मैदानी इलाकों में मंडला में तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा राजधानी भोपाल, उमरिया, राजगढ़ समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा पहुंचा।भोपाल में 36 साल बाद 8.8 डिग्री पारा दर्ज हुआ। उमरिया में 8.9 डिग्री, राजगढ़ में 9.2 डिग्री और नौगांव में 9.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

MP Meteorological Department का ताजा पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी और पश्चिम-उत्तर भारत में बने जेट स्ट्रीम के कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में आ रही है, जिसके चलते रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। वही मध्य पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात के शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने से हवाओं का रुख बदलेगा और रविवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं।

जानिए MP के 5 बड़े शहरों का एक्यूआई लेवल

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार (सुबह) को प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक्यूआई लेवल 142, जबलपुर में 119, उज्जैन में 150, ग्वालियर में 173 और इंदौर 169 एक्यूआई लेवल दर्ज हुआ।इससे पहले शुक्रवार की बात करें तो भोपाल का एक्यूआई लेवल 265,जबलपुर में 262, उज्जैन में 265, ग्वालियर में 260 और इंदौर में 133 एक्यूआई लेवल दर्ज हुआ था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !