MP Weather : कई जिलों में ठंड का असर, तापमान में गिरावट, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े विभाग का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के असर और उत्तर भारत में बर्फबारी होने से मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा है।रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड का असम कम होगा।
up Weather

MP Weather Update : आज रविवार से तापमान में धीरे धीरे इजाफा होना शुरू होगा और सोमवार मंगलवार से मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते में कई जिलों में बादल भी छा सकते है। शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर और सिंगरौली में भी ठंडक महसूस हुई।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि  वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 12, 13 और 14 फरवरी को बादल छा सकते है और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होने लगेगा और दिन-रात का पारा चढ़ेगा।

आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

  • रायसेन, राजगढ़, शाजापुर में शीतल दिन रहेगा, प्रदेश के अन्य सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है।
  • शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर ,सिंगरौली,छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, ग्वालियर, सीहोर, नीमच, रायसेन, सतना, जबलपुर, गुना, सीधी, दमोह, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम और निवाड़ी ठंडक बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • भोपाल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज ।
  • शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज ।
  • राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया और शहडोल में शीतलहर का असर।
  • राजगढ़ में 5 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 5.8 डिग्री, उमरिया/नौगांव (छतरपुर) में 6.1 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में 6.4 डिग्री सेल्सियस।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews