MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट, छाएंगे बादल, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather news

MP Weather Today 2023: मकर संक्रांति के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक बार फिर कड़ाके की ठंड, शीतलहर का दूसरा दौर और तापमान में गिरावट के आसार है।  13 जनवरी को दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में बारिश होने के आसार है और उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड पड़ने और पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है, इसका प्रभाव 14 जनवरी से मध्यप्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा।14 और 15 ठंड के तेवर और सख्त होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं, कहीं कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

रविवार तक ऐसा रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक आज 13 जनवरी को प्रदेश के ग्वालियर-चंबल के इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है। 15 जनवरी को प्रदेश के पूर्वी इलाकों ग्वालियर, चंबल, छतरपुर और खजुराहो में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है। सेवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे हो सकते हैं। 16 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रहेगी। कोहरा, शीतलहर, शीतल दिन का सामना करना पड़ सकता है। 14 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलेगी।14 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल में कोल्ड डे के आसार

एमपी मौसम विभाग (MP Weather update today) के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है,ऐसे में इसका असर मध्यप्रदेश पर सीधे तौर पर पड़ेगा। बारिश और बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का दूसरा दौर शुरू होगा।ग्वालियर में 14 जनवरी के बीच तापमान में गिरावट के साथ कोहरा भी छाएगा। 15 जनवरी से शीतलहर, शीतल दिन होने से कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा। उत्तर भारत में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का अलर्ट है,ऐसे में ग्वालियर में 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

मकर संक्रांति के बाद दिखेगा शीतलहर का असर

एमपी मौसम विभाग (MP Weather update) की मानें तो 15 से 18 जनवरी के बीच ग्वालियर में तेज ठंड दिखाई देगी। इंदौर-भोपाल में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे। राजस्थान पर अभी ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। दो दिन बाद चक्रवाती हवाओं के घेरे के गुजरने के बाद इंदौर सहित प्रदेशभर के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार सुबह प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान मलजखंड में 8 डिग्री दर्ज किया गया। 14 जनवरी के बाद चंबल संभाग के शिवपुरी, मुरैना और भिंड में घना कोहरा रहेगा। वहीं, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी कोहरे का असर रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews