MP Weather : मौसम में बदलाव, 3-4 दिन छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश, अगले हफ्ते तक मानसून की विदाई, जानें IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : मानसून की वापसी के बीच मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कभी तेज धूप और गर्मी का अहसास हो रहा है तो कभी बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी ठंडक दे रही है।  एमपी मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर के पहले हफ्ते दो या तीन दिन तक हल्के बादल भी छाने की संभावना है।वही बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से पूर्वी मध्य प्रदेश रीवा व शहडोल संभाग के जिलों में कही-कही हल्की बारिश हो सकती है। इधर, 10 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा और अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।बता दे कि मध्यप्रदेश में 1 जून से 1 अक्टूबर तक औसत 37.22 इंच बारिश हो गई, जो तय बारिश से 0.4% बारिश है।

2 मौसम प्रणालियों का प्रभाव

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में अरब सागर और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं।इन मौसम प्रणालियों का प्रदेश के कई हिस्सों में 2 अक्टूबर तक असर देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से पूर्वी मध्य प्रदेश रीवा व शहडोल संभाग के जिलों में कही-कही मध्यम स्तर की बारिश होगी लेकिन भोपाल में बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। 3 अक्टूबर के बाद बारिश में कमी आएगी। वही तापमान 30 से 32 डिग्री और एक या दो दिन 33 डिग्री से ऊपर भी पहुंच सकता है।

आज इन जिलों में बारिश

  • सोमवार को सिंगरौली, बैतूल, बालाघाट, पन्ना/टीआर, कटनी और नरसिंहपुर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
  • हरदा, सिवनी, छिंदवाड़ा/पेंच, मंडला/कान्हा, सतना/चित्रकूट/मैहर, सीधी, छतरपुर में हल्की गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
  • खजुराहो, जबलपुर / भेड़ाघाट , रीवा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया / बांधवगढ़, दमोह, टीकमगढ़, सागर, डिंडोरी, नर्मदापुरम / पचमढ़ी, रायसेन / सांची, विदिशा और सीहोर जिले दोपहर के समय के बारिश के आसार है।

10 अक्टूबर तक विदाई ले लेगा मानसून

बता दे कि मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। सितंबर के अंतिम दिन शनिवार को चंबल संभाग के मुरैना व श्योपुर जिलों से मानसून ने विदाई दी और संभावना जताई जा रही है कि अगले 48 घंटों में ग्वालियर सहित संभाग के अन्य जिलों से भी मानसून की वापसी हो जाएगी। भोपाल से इसके 7 से 10 अक्टूबर के बीच विदाई के संकेत हैं ।दक्षिण-पश्चिमी मानसून की 3 अक्टूबर तक वापसी शुरू हो जाएगी और 10 अक्टूबर तक यह पूरे प्रदेश से विदाई ले लेगा।

मध्य प्रदेश में अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • मध्यप्रदेश में 1 जून से 1 अक्टूबर तक औसत 37.22 इंच बारिश हो गई, जो तय बारिश से 0.4% बारिश है। पूर्वी हिस्से में 4% कम और पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक बारिश हुई है।
  • सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में 51.75 इंच हुई, जबकि भिंड में सामान्य बारिश का आंकड़ा 141% तक पहुंच गया।
  • जबलपुर, सीहोर, रायसेन, अलीराजपुर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, निवाड़ी, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और अनूपपुर में आंकड़ा 40 इंच या इससे अधिक है। 10 वर्ष में यह सातवां मौका है जब मप्र में 1000 मिमी से कम 943.2 मिमी वर्षा हुई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews